UP 69000 शिक्षक भर्ती-राष्ट्रपति का नाम भी नहीं बता पाया 150 में से 142 नंबर पाने वाला अभ्यर्थी

By | June 7, 2020

UP 69000 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा का मामला

शिक्षक भर्ती में दिन पे दिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार पटेल की, जो 69000 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती में टॉपर्स लिस्ट में शामिल है। जिसने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में 150 में से 142 अंक हासिल किए हैं और अपना नाम टॉपरों की लिस्ट में शामिल किया है। और हैरान की यह बात है कि यह टॉपर अपने देश के राष्ट्रपति का नाम भी नहीं बता पाया। यह हैरान कर देने वाला सच है।

एएसपी अशोक वेंकटेश ने बताया की 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा से पास हुए धर्मेंद्र कुमार पटेल तथा उसके अन्य 4 साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने जब धर्मेंद्र से पूछताछ की तब पता चला, कि उसे भारत के राष्ट्रपति का नाम भी नहीं मालूम है। इसके अलावा उन्होंने धर्मेंद्र सिंह सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाया। इससे पता चलता है, कि धर्मेंद्र कुमार ने 150 में से 142 नंबर कैसे पाए होंगे। एएसपी अशोक ने बताया की अभ्यर्थियों के पास एक डायरी मिली, जिसमें 20 अभ्यर्थियों के नाम सामने आए हैं, इनमें 69000 शिक्षक भर्ती में अभी तक 18 अभ्यर्थियों का चयन होने का पता चला है।
इन 20 अभ्यर्थियों में 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है तथा 17 अभ्यर्थियों को खोजने की तलाश जारी है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही सारी चीजें हैं सामने आएंगी।

धर्मेंद्र कुमार का एकेडमिक रिकॉर्ड

धर्मेंद्र कुमार ने हाईस्कूल सन 1999 में यूपी बोर्ड से किया, जिसमें उन्होंने 45.16% अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने इंटर 2003 में 51.6% अंकों के साथ, स्नातक 2007 में 56.77% अंकों के साथ, b.ed 2012 में 57.1% अंकों के साथ, तथा टीईटी 2018 में 126 अंक 150 में प्राप्त किए।

69000 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती में 6 जनवरी 2019 को पेपर हुआ था। उसके 1 दिन पहले पेपर यूट्यूब एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लीक होने की बात की गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों ने धरना भी दिया। यह धांधली का मामला अब तक सुर्खियों में बना हुआ है। दिन पर दिन आरोपी पकड़े जा रहे हैं।

इस मामले में अभी भी न्यायालय में इसका केस चल रहा है। देखना यह है कि यह भर्ती कब तक आगे बढ़ती है। सरकार इस भर्ती को जल्द से जल्द पूरी कराने के प्रयास से जुटी हुई है। आरोप यह भी लगा था कि जिन अभ्यर्थियों ने यह अंक प्राप्त किए हैं उनके टीटी में बहुत ही कम नंबर थे। इस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट से लेकर कई तरीके की सेटिंग के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *